फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SSB jawan accused of double murder arrested

दोहरे हत्याकांड का आरोपी एसएसबी का जवान गिरफ्तार

Sun, 04 Jul 2021 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
SSB jawan accused of double murder arrested
दोहरे हत्याकांड का आरोपी एसएसबी का जवान गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने गांव धौकलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी एसएसबी के जवान को दबोच लिया है। जवान पर 25 हजार का इनाम था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धौकलपुर में नौ मई को शिक्षक धीर सिंह व उसके भतीजे अकुंर की कार सवार लोगों ने जंगल से भूसा लेकर लौटते समय ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। गांव के अमन सिंह के बेटे अनुज, कृष्णा और एसएसबी के जवान नितिन ने अमन सिंह की हत्या का बदला लेने को इस दोहरे हत्याकांड को अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में मुजफ्फरनगर जिले के गांव धीराहेड़ी निवासी आकाश राठी, मेरठ जिले के गांव किठौली निवासी विवेक, स्योहारा थाने के गांव राना नंगला निवासी अनुज, उसकी पत्नी लवली, कृष्णा, हर्ष कौशिक, टीकम को दबोच लिया था। हत्या की साजिश रचने वाले एसएसबी के जवान नितिन को पुलिस ने दबोच लिया है। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा थाना ज्वालामुखी के केंद्रीय ट्रेनिंग सेंटर सशस्त्र सीमा बल सपरी से दबोचा है। वहां नितिन की ड्यूटी चल रही थी। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार, दरोगा जर्रार हुसैन, सिपाही अरविंद कुमार उसे लाए हैं। पुलिस ने नितिन की कुर्की के लिए कोर्ट से 82 को नोटिस भी हासिल कर लिया था। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक नितिन को पुलिस ने दबोच लिया है। इस हत्याकांड के सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed