फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   At some places the service road is incomplete and at some places the lights are not working on the flyover.At some places the service road is incomplete and at some places the lights are not working on the flyover.

Bijnor News: कहीं सर्विस रोड अधूरी तो कहीं फ्लाईओवर पर नहीं जल रही लाइट

Thu, 03 Sep 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
At some places the service road is incomplete and at some places the lights are not working on the flyover.At some places the service road is incomplete and at some places the lights are not working on the flyover.
कोतवाली देहात। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र में सर्विस रोड का कार्य अधूरा होने से कस्बेवासी परेशान हैं। ओवरब्रिज के दोनों ओर बनी सर्विस रोड के नाले अवरुद्ध होने से जलभराव की स्थिति बन रही है। वहीं, ओवरब्रिज के नीचे अभी तक प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई है। कस्बे वासियों ने जल्द लाइटें लगाने और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत वीकेआईटी से कोतवाली देहात तक करीब 18 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया है। डेहरी में टोल प्लाजा स्थापित कर 28 अगस्त से टोल वसूली भी शुरू कर दी गई है, लेकिन सड़क और ओवरब्रिज से संबंधित कई कार्य अभी अधूरे हैं। कस्बा निवासी एवं राष्ट्रीय लोकदल के युवा जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने कहा कि टोल वसूली शुरू कर दी गई है, लेकिन सड़क पर अभी पूरी व्यवस्थाएं नहीं हो सकी हैं। कोतवाली देहात ओवरब्रिज के ऊपर लाइटें लगा दी गईं हैं, जबकि ओवरब्रिज के नीचे और सर्विस रोड पर प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इससे रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान इमरान शमी ने कहा कि सर्विस रोड के किनारे बनाए गए नालों की सफाई नहीं होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है। बारिश के दौरान कस्बे में जलभराव की स्थिति बन जाती है। शहजाद मंसूरी ने बताया कि कई स्थानों पर नाले टूटे हुए हैं, जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई है। कस्बे वासियों ने डेहरी टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को टोल वसूली से छूट देने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
-- पास के ग्रामीणों को भी नहीं दी छूट
टोल प्लाजा के पास बसे गांव शादीपुर, मालीवाला, नंगला, बरूकी, डेहरी, महेश्वरी, जीवनपुर, पैहरूवाला आदि ग्रामीणों को टोल में कोई छूट नहीं दी गई। इन गांवों के लोग जब अपने वाहन लेकर निकले तो उनसे भी टोल वसूला गया। बताया गया कि उन्हें टोल का मासिक पास बनवाना पड़ेगा।


पांच श्रेणियों में टोल शुल्क वसूली
हल्के वाहनों से एक ओर की यात्रा के लिए 30 रुपये जबकि दोनों ओर से 50 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। छोटे व्यावसायिक वाहन जैसे मैजिक आदि से एक ओर से 50 रुपये तथा दोनों ओर से 80 रुपये वसूले जाएंगे। बस से एक ओर से 120 तथा दोनों ओर से 180 रुपये लिए जाएंगे। भारी वाहनों से एक ओर से 205 तथा दोनों ओर से 310 रुपये टोल वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed