फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Special Secretary inspected the Quarantine Centers

विशेष सचिव ने क्वारंटीन केंद्रों का किया निरीक्षण

Fri, 12 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Special Secretary inspected the Quarantine Centers
विशेष सचिव ने क्वारंटीन केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। सूचना एवं जन संपर्क विभाग उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह शुक्रवार को चांदपुर तहसील के क्वारंटीन केंद्रों एवं सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया।

विशेष सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह चांदपुर तहसील भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। यहां पर क्वारंटीन किए गए मरीजों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी आवश्यक सुविधाओं को संतोषजनक बताया है। इसके बाद पुष्पांजलि मैरिज हॉल पहुंचकर सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। मरीजों को नाश्ते में चाय के साथ पूड़ी-सब्जी या ब्रेड उपलब्ध कराने को कहा। किचेन में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मरीजों को ताजा खाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद विकास खंड, नूरपुर के मीटिंग हॉल में निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्वारंटीन किए गए लोगों के संबंध में कहा यदि कोई बाहर निकलता है तो सूचना तत्काल एसडीएम या स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं। भ्रमण के दौरान ग्राम हिरना खेड़ी तथा नूरपुर के संत रविदास मोहल्ले में राशन की दुकानों का निरीक्षण कर वितरण संबंधी अभिलेख देखे। इस अवसर पर लाइनल ऑफिसर/जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. हरेंद्र, एसडीएम, तहसीलदार नजीबाबाद, खंड विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed