फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP government fiercely Brsin Irani

सपा सरकार पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी

Sun, 05 Feb 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 05 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
SP government fiercely Brsin Irani
धामपुर में भाजपा की जनसभा में माला पहनाकर स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
धामपुुर में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी यहां नगीना मार्ग स्थित रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में हुई सभा में प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कानून-व्यवस्था की बदतर हालत में सुधार के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदेश में किसानों, मजदूरों, नौजवानों की बदहाली का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार उनके खोए मान-सम्मान और स्वाभिमान को दिलाने का काम करेंगी। किसानों की तरक्की के लिए फसली कर्ज माफ होंगे। बगैर ब्याज के फसली ऋण उपलब्ध कराया जाएगा और नौजवानों को नौकरी मिलेगी। प्रदेश की जनता को गुंडाराज, भ्रष्टाचार, बलात्कार, चोरी-डकैती से निजात दिलाकर कानून के  राज की स्थापना की जाएगी। इस बार प्रदेश की जनता ने महापरिवर्तन करने की ठान ली है। जनता के रुख को भांपकर प्रदेश के सीएम ने कांग्रेस का हाथ  थामकर फिर से सत्ता में आने का सपना देखना शुरू कर दिया है, पर लोग इससे भ्रमित होने वाले नहीं हैं। वोटर इस बार इन्हें औकात का अहसास करा देगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों  में अब तक किसान, मजूदर, नौजवान किसी का भला नहीं   हुआ। इन सरकारों ने जनता को केवल शोषण, उत्पीड़न ही दिया है। भाजपा की सरकार बनने पर  मां-बहनों की इज्जत की सुरक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौजवानों को रोजगार, मजूदर  को काम व किसान को फसलों का सही दाम दिलाया जाएगा। गुंडाराज व भ्रष्टाचार खत्म होगा। किसानों का फसली ऋण माफ होगा। साथ ही फसलों के लिए बगैर ब्याज के ऋण मिलेगा। गरीबों-मजदूरों के लिए दीनदयाल बीमा योजना चालू होगी। जनसभा में सांसद डॉ. यशवंत सिंह, प्रभारी सतपाल सिंह पाल, ज्याति राणा, उदित नारायण, अदिति राणा, प्रियंका राणा, विधायक राजस्थान प्रमिला ,पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया और संचालन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अवनीश चौधरी ने किया।

स्मृति ईरानी को जनसभा में ढाई बजे पहुंचना था, लेकिन वे करीब एक घंटा विलंब से पहुंचीं। इस दौरान जोरदार बारिश के बाद भी जनता मैदान से टस से मस नहीं हुई। बारिश केंद्रीय मंत्री के संबोधन शुरू करते ही आई। लोगों ने मैदान से जाने के बजाय कुर्सी को उठाकर सिर ढक लिया। देखकर स्मृति ने कहा कि उनकी जनसभा से इंद्रदेव भी प्रसन्न हैं। कुछ देर बरसने के बाद आसमान में छाए काले बादल छंट गए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे अभी मौसम खुला है, उसी तरह प्रदेश में अंधेरा छंटने के बाद कमल खिलेगा।

बारिश शुरू हुई तो मैदान में लोगों ने कुर्सियों को सिर पर रख लिया। मंच पर मौजूद कुछ नेताओं ने कपड़ा मंत्री को भीगने से बचाने के लिए उनके सिर पर छाता लगाने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा कि यह तो इंद्रदेव का करिश्मा है। जब भाई बारिश में भीग रहे हैं तो दीदी क्यों नहीं भीग सकती। उन्होंने बगैर नाम लिए बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘हां, अगर मैडम होतीं तो वे अपने ऊपर जरूर छाता लगवातीं। मैं तो जनता की दीदी हूं, मैडम नहीं।’

स्मृति ईरानी का हेलीकॉप्टर केएम इंटर कालेज के मैदान में बने हैलीपैड पर उतरने ही वाला था कि पास के जंगल में छिपा काला कुत्ता हेलीकॉप्टर के नीचे होते हुए निकल गया। इससे सुरक्षा में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों  ने इसके बाद कर्मचारियों की  जमकर क्लास ली।

भाजपा प्रत्याशी अशोक राणा प्रदेश के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान पर  निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सपा के गुंडों ने लोगों की जमीनों पर जमकर कब्जे किए हैं। पुलिस की दलाली की है। जमकर खनन हुआ है। प्रदेश में भाजपा  की सरकार बनते ही माफिया  भाग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed