{"_id":"5ff9ea0e8ebc3e33be2528bc","slug":"sp-and-dm-inspected-the-marked-land-nazibabad-news-mrt5197273198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिह्नित भूमि में वन विभाग की भूमि होगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिह्नित भूमि में वन विभाग की भूमि होगी शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी और डीएम ने किया चिह्नित भूमि का निरीक्षण
नांगलसोती/नजीबाबाद। पीएसी बटालियन के लिए चिह्नित भूमि का डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। शुक्रवार को आईजी पीएसी ने भूमि का निरीक्षण करने के बाद गंगा की धारा निकट होने पर चिंता जताई थी।
प्रशासन की ओर से नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र और रायपुर खास के रामदासवाली क्षेत्र में पीएसी बटालियन के लिए भूमि चिह्नित की गई है। आईजी पीएसी अमित चंद्रा और कमांडेंट पीएसी अशोक कुमार ने शुक्रवार को चिह्नित भूमि का निरीक्षण कर गंगा खादर क्षेत्र में गंगा मंदिर के निकट चिह्नित भूमि के नजदीक से गंगा की धारा बहने पर चिंता व्यक्त की थी जबकि आईजी को रायपुर खास क्षेत्र की भूमि पसंद नहीं आई थी।
डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने शनिवार को आईजी पीएसी के निरीक्षण के बाद नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में चिह्नित भूमि में वन विभाग का कुछ क्षेत्र शामिल कर पीएसी को उपलब्ध कराने और वन विभाग को अन्य क्षेत्र में भूमि उपलब्ध कराने के लिए वन विभाग और राजस्व कर्मचारियों से विचार विमर्श किया। डीएम और एसपी के निरीक्षण के दौरान नांगलसोती थानाध्यक्ष संजय पांचाल, राजस्व और वनकर्मी उपस्थित रहे।