फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP alleges violation of reservation rules in recruitments

Bijnor News: सपा ने भर्तियों में आरक्षण के नियमों का उल्लंघन का लगाया आरोप

Wed, 10 Jun 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
SP alleges violation of reservation rules in recruitments
बिजनौर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा नेताओं ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने सरकार पर भर्तियों में आरक्षण के नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि प्रदेश की कई सरकारी भर्तियों में आरक्षण नियमों के उल्लंघन के गंभीर तथ्य सामने आए हैं। कहा कि प्रदेश की 22 प्रमुख भर्तियों में पीडीए वर्ग के लिए आरक्षित 11,514 से अधिक पदों का नुकसान हुआ है, जिससे लाखों युवाओं के अधिकार प्रभावित हुए हैं। 69 हजार शिक्षक भर्ती सहित विभिन्न विभागों की भर्तियों में आरक्षण व्यवस्था का सही अनुपालन नहीं किया गया। सपा लगातार आरक्षण के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है और पीडीए समाज के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह लड़ाई केवल नौकरियों की नहीं बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और समान अवसरों की रक्षा की लड़ाई है। पीडीए समाज के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, दीपक सैनी, अनुज मलिक, जिला महासचिव धनजय यादव, प्रवक्ता अखलाक पप्पू, सत्यपाल सिंह, बीके कश्यप, प्रभा चौधरी, डॉ योगेंद्र चौधरी, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed