{"_id":"5ef0f49f8ebc3e42dc3a3e3a","slug":"soldier-found-corona-positive-kotwali-sealed-dhampur-news-mrt4876990174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही मिला कोरोना पॉजिटिव, कोतवाली सील कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही मिला कोरोना पॉजिटिव, कोतवाली सील कराई
विज्ञापन
03ड्ड धामपुर में पुलिस कोतवाली को सील करते पालिका कर्मचारी।
- फोटो : DHAMPUR
सिपाही मिला कोरोना पॉजिटिव, कोतवाली सील कराई
धामपुर (बिजनौर)। कोतवाली धामपुर में तैनात सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हड़कंप मच गया। रविवार रात जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सिपाही को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया। सोमवार सुबह बल्लियां लगाकर कोतवाली को सील कर दिया और पालिका कर्मियों ने सैनिटाइजेशन कराया। वहीं, क्षेत्र के गांव सरकड़ा और रामसहायवाला को भी सील किया गया है।
सीओ महावीर सिंह राजावत ने बताया कि गाजियाबाद निवासी सिपाही धामपुर कोतवाली में तैनात है और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का चालक है। वह पिछले कई दिनों से पीलिया रोग से पीड़ित है। बीमारी के कारण छुट्टी पर गया था। दो दिन पहले की कोतवाली धामपुर लौटा। कोतवाल ने उसकी कोरोना जांच कराई, रविवार देर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को थाने के करीब 50 लोगों की थर्मल गन से स्क्रीनिंग कराई गई। मंगलवार को सभी का कोराना टेस्ट होगा। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली को चारों ओर से बल्लियां लगाकर सील कर दिया गया है। उधर, क्षेत्र के गांव सरकड़ा में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह महिला में दिल्ली से लौटी थी। महिला धामपुर कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड की सगी भाभी है। यह गांव दो अन्य कोरोना पॉजिटिव मिलने से पहले से सील था।
पहले की तरह चलता रहेगा कार्य: सीओ
सीओ महावीर सिंह राजावत ने बताया कि सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला है, लेकिन कोतवाली में पहले की तरह ही कार्य होगा। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की वजह से कोतवाली को अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
संक्रमित युवक के आठ परिजन होम क्वारंटीन
शेरकोट। मुंबई से गांव रामसहायवाला घर लौटे व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने ग्रामीणों में हड़कंप गया। पीड़ित को कोविड केयर सेंटर भेजा है। उसके परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। ग्राम रामसहायवाला निवासी युवक मुंबई में रहकर बेकरी में मजदूरी करता है। वह 15 जून को अपने गांव लौटा। चिकित्सकों द्वारा 19 जून को सैंपल लिया गया। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार रात लगभग दो बजे टीम ने युवक को कोविड केयर सेंटर भिजवाया। उसके परिवार के आठ सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। गांव को सील कर दिया है।

धामपुर थाने में पुलिस अधिकारियों को सुझाव देती स्वास्थ्य टीम।- फोटो : DHAMPUR

धामपुर थाने में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में थाने के बाहर के क्षेत्र को सैनिटाइज करती पालिका टीम ।- फोटो : DHAMPUR