फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   So far only two women have become chairperson

Bijnor News: अब तक केवल दो महिलाएं ही बनी हैं चेयरपर्सन

Wed, 14 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
So far only two women have become chairperson
अब तक केवल दो महिलाएं ही बनी हैं चेयरपर्सन
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर नगरपालिका परिषद का इतिहास करीब 96 साल पुराना है। यहां पालिका बोर्ड का गठन 1926 में हुआ था। सबसे पहले पालिकाध्यक्ष के रूप में चंडी प्रसाद जैन चेयरमैन रहे। 96 सालों के इतिहास में पालिका में अब तक केबल दो बार ही महिलाओं को पालिकाध्यक्ष बनने का मौका मिला। अब तक पालिका में 67 पालिकाध्यक्ष और प्रकाशक अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
जानकार बताते हैं कि धामपुर नगर पालिका परिषद के बोर्ड का गठन साल 1926 में हुआ। सबसे पहले पालिका अध्यक्ष के रूप में चंडी प्रसाद जैन रहे। इनका कार्यकाल केवल दो साल 1926 से 1928 तक रहा। इसके बाद लाला रघुवीर शरण पालिकाध्यक्ष बने। इनका कार्यकाल भी दो साल का 1934 से 1936 तक रहा। बताया गया कि 96 साल में केवल दो बार महिलाओं का पालिकाध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला। इसके बाद प्रयास करने के बाद भी मौका नहीं मिल सका है। दिसंबर 1994 से 30 नवंबर 2000 तक भाजपा के समर्थन से कामना आर्य और 17 नवंबर 2006 से 28 नवंबर 2011 तक लीना सिंघल पालिकाध्यक्ष बनीं। बताया गया कि पालिका में अब तक 67 पालिकाध्यक्ष और बतौर प्रशासक अधिकारियों की तैनाती रही है। भाजपा समर्थित राजू गुप्ता पालिका के 67 वें पालिकाध्यक्ष के रूप में पदासीन हैं।
विज्ञापन

पालिका के 25 वार्डों में कुल 43874 मतदाता
धामपुर नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। इन वार्डों में कुल 43874 मतदाता हैं। इस बार 2017 की पालिका चुनाव की तुलना में 5934 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इन मतदाताओं में से 22937 पुरुष और 20937 महिलाएं शामिल हैं। 2017 में पालिका चुनाव में कुल मतदाता 37940 थे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 19773 और महिला मतदाताओं की संख्या 18167 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मतदान केंद्र अतिसंवेदनशन प्लस में शामिल
प्रशासन की ओर से नगर पालिका चुनाव को लेकर 18 मतदान केंद्रों पर 56 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से दो मतदान केंद्र सामान्य, दो मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस चिह्नित किया गया है। सामान्य मतदान केंद्रों में दीप सृजन कान्वेंट स्कूल और शिखर शिशु सदन स्कूल पर बने मतदान केंद्र शामिल हैं, जबकि रानी लक्ष्मीबाई प्राइमरी स्कूल पर बना मतदान केंद्र को अति संवेदनशील और इस्लामिया अरबिया जूनियर हाईस्कूल व मदरसा इस्लामिया अरबिया पर बना मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है। इनके अतिरिक्त 13 मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed