फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Slight improvement in air quality, there is still smog in the sky

हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार, अब भी आसमान में छाया है स्मॉग

Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Slight improvement in air quality, there is still smog in the sky
हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार, अब भी आसमान में छाया है स्मॉग
विज्ञापन

बिजनौर। दीपावली के बाद खराब हुई जिले की हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। शनिवार को हवा की गुणवत्ता 139 एक्यूआई रही, जबकि शुक्रवार को एक्यूआई 148 थी। अगर ऐसा रहा तो गुणवत्ता में जल्दी सुधार हो जाएगा।
दिल्ली के स्मॉग और दीपावली से जिले की हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ा है। जिले में सामान्यतौर पर हवा की गुणवत्ता 65 से 75 एक्यूआई तक रहती है। दीपावली पर हवा की एक्यूआई 75 थी। दीपावली के बाद यह बढ़कर 148 हो गई थी। इससे स्मॉग की परत आसमान में छा गई थी। शनिवार को हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। हवा की गुणवत्ता 139 एक्यूआई पर आ गई। हालांकि आसमान में स्मॉग अब भी छाया हुआ है। गोवर्धन की पूजा के बाद भी आतिशबाजी होती है। हवा साफ होने पर एक्यूआई 100 हो जाएगी। इस श्रेणी की हवा साफ मानी जाती है।
विज्ञापन

केवल आतिशबाजी ही स्मॉग की जिम्मेदार नहीं
स्मॉग के लिए आतिशबाजी को जिम्मेदार माना जाता है जबकि बदलते मौसम में स्मॉग आता ही है। वाहनों से निकलने वाला धुआं और इनके चलने से उड़ने वाली धूल इसका सबसे प्रमुख कारण है। धूल के कण वायुमंडल जाते हैं और नमी सोखकर फुल जाते हैं और स्मॉग की परत बना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोड़े गए तेज आवाज के पटाखे
शुक्रवार को भी घंटाघर क्षेत्र में अधिक क्षमता के पटाखे छोड़े गए। वहां दिन में 55 डेसिबल तक की आवाज वाले पटाखे ही छोड़े जा सकते हैं। शुक्रवार को भी दिन में 72 डेसिबल आवाज वाले पटाखे छोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed