फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shri Ram-Bharat Milap procession taken out with pomp in the city

शहर में धूमधाम से निकाला श्रीराम-भरत मिलाप जुलूस

Fri, 07 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram-Bharat Milap procession taken out with pomp in the city
बिजनौर में भरत मिलाप जुलूस में शामिल झांकी। - फोटो : BIJNOR
शहर में धूमधाम से निकाला श्रीराम-भरत मिलाप जुलूस
विज्ञापन

बिजनौर। श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से शहर में धूमधाम के साथ भरत मिलाप जुलूस निकाला गया। जुलूस में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सड़कों पर जुलूस देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। जुलूस में शामिल अखाड़ों में युवाओं ने करतब दिखाए।
बृहस्पतिवार की शाम रामलीला ग्राउंड से भरत मिलाप जुलूस शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने किया। जुलूस में 12 से अधिक बैंड-बाजे शामिल हुए। जुलूस को देखने के लिए शहर की सड़कों और चौराहों पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चो की भीड़ जमा रही। जुलूस में शिव जी बर्फ पर, खाटू श्याम, भगवा रंग, शिव बरात, जगन्नाथ धाम, भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को ज्ञान देना, द्वारिकाधीश डोला, राधा कृष्ण, महाकाल पूजा, विष्णु भगवान, जन्ननाथ रथ यात्रा, राधा कृष्ण नौका विहार, काली माता की झांकी, पार्वती माता की झांकी, हनुमान जी की झांकी, राधा कृष्ण झांकी, माता रानी दरबार, जटाधारी शंकर आदि झांकी शामिल रहीं। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अचल अग्रवाल, संरक्षक संजय गुप्ता, संजीव बबली एडवोकेट, अजय अग्रवाल एडवोकेट, वरुण एडवोकेट, राहुल शर्मा महामंत्री, प्रदीप कौशिक बंटी भवन मंत्री, विनय अग्रवाल, कपिल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मनमोहक झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा
नगीना। विजयदशमी के अगले दिन नगर में निकलने वाली श्री राम-भरत मिलाप शोभायात्रा बैंड बाजे व मनमोहक झांकियों के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर निकाली गई। बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ कमेटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार शाम मंडी मॉल गंज स्थित मंदिर श्री लोकेश्वर नाथ से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग लुहारी सराय से होते हुए बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ के गेट पर पहुंची, जहां पर देवता मंदिर से प्रारंभ होकर पहुंची शोभायात्रा में शामिल भरत, शत्रुघ्न का मंदिर द्वार पर मंदिर के पुजारी डॉक्टर विपिन चंद्र त्रिपाठी की मौजूदगी में बड़े उत्साह के साथ पूजा अर्चना के बाद मिलाप हुआ। इसके बाद दोनों शोभा यात्रा एक होकर विश्नोई सराय होते हुए रामलीला बाद मैदान पर स्थित देवी के मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल आले, साहू कपिल अग्रवाल, सभासद गोपाल शर्मा, भाजपा नेता अजित अग्रवाल, सौरभ मित्तल, लवी मित्तल , युवा भाजपा नेता गर्वित चौधरी आदि शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed