{"_id":"b3241737279ae8d35c993dcb9e706946","slug":"show-security-awareness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा में सजगता दिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा में सजगता दिखाएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में डीआरएम मुरादाबाद ने रेल अधिकारियों को ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए। नजीबाबाद स्टेशन के निरीक्षण पर व्यापार मंडल की ओर से नॉन स्टॉप ट्रेनों का स्टॉपेज देने सहित कई मांगों के लिए ज्ञापन डीआरएम को दिया गया। एनआरएमयू ने रेल कर्मचारियों की समस्याएं बताईं । डीआरएम प्रमोद कुमार ने मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ नजीबाबाद स्टेशन, कोटद्वार ब्रांच लाइन का निरीक्षण किया। एईएन सीताराम, एसएस अजीत सिंह के साथ यार्ड एवं ब्रांच लाइन के निरीक्षण के दौरान रेलों के सुरक्षित संचालन के प्रति ऑपरेटिंग, रेलपथ एवं सिग्नल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
नजीबाबाद व्यापार मंडल की ओर से डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर रन थ्रू ट्रेनों का नजीबाबाद में स्टॉपेज देने, मालगोदाम पर फुट ओवर ब्रिज बनाने, स्टेशन पर टिन शेड विस्तारीकरण की मांग उठाई। उधर, व्यापारी नेता शिवकुमार माहेश्वरी, शाहिद सिद्दीकी, नईम टाटा ने भी नजीबाबाद स्टेशन से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलाने और यात्री सुविधाएं मुहैय्या कराने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में राजन टंडन गोल्डी, आशु अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, डॉ.एस के जौहर, डॉ. राजीव अरोड़ा, तसनीम सिद्दीकी, सुंदर अरोड़ा, लोकेश गोयल, पंकज कुमार, अजय अग्रवाल, प्रेम बाधवा, अनिल गर्ग, मो. अकबर आदि रहे।
विज्ञापन
नार्दर्न रेलवेे मैंस यूनियन के अध्यक्ष विक्रांत, संजय, बाबू खां, अंकुर, विजय, वीरेंद्र, राजेश, जसपाल, जय सिंह के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को खस्ताहाल रेलवे क्वार्टर एवं गेट की मरम्मत करवाने, सोलर लाइट दुरुस्त करवाने, सीएनडब्लू स्टाफ की महिलाओं को चेंज रूम आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने और पूछताछ कार्यालय पर ईआरसी तथा स्टेशन पर शंटिंग मास्टर के रिक्त पद भरने की मांग की। डीआरएम प्रमोद कुमार ने स्टेशन से संबंधित समस्याओं का मुरादाबाद एवं बड़ौदा हाउस स्तर से समाधान के लिए प्रयास का आश्वासन दिया।