{"_id":"677ec37af39334ab510a70dc","slug":"short-circuit-causes-house-fire-thousands-lost-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-140275-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
शेरकोट में घर में लगी आग को काबू करते दम कल विभाग के कर्मचारी स्रोत संवाद
शेरकोट। शाॅर्ट सर्किट से बुधवार दिन रात मछली बाजार के सामने एक व्यक्ति के घर में आग लग गई। आग से हजारों की कीमत का सामान जल का नष्ट हो गया। जब हादसा हुआ तब घर पर एक किशोरी मौजूद थी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तंग रास्ता होने के कारण दमकल विभाग को आग बुझाने में काफी मशक्क्त का सामना करना पड़ा।
मोहल्ला शेखान निवासी अली हुसैन की बृहस्पतिवार की सुबह सऊदी के लिए फ्लाइट है। बुधवार शाम अली हुसैन को दिल्ली छोड़ने परिजन जा रहे थे। घर पर एक किशोरी ही मौजूद थी। इस दाैरान घर पर द्वितीय मंजिल पर बने कमरे में शाॅर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। किशोरी ने घटना की सूचना सऊदी जा रहे अपने पिता को दी।सूचना मिलते ही परिजन वापस लौट आए।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन घर तंग गली में होने के कारण दमकल विभाग की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ा।