फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shikshamitra will not be involved in the lockout

प्राथमिक शिक्षक संघ की तालाबंदी में शामिल नहीं होंगे शिक्षामित्र

Sun, 12 Jan 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra will not be involved in the lockout
लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी से वार्ता करते एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र श? - फोटो : DHAMPUR
प्राथमिक शिक्षक संघ की तालाबंदी में शामिल नहीं होंगे शिक्षामित्र
विज्ञापन

धामपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेलफेयर ऐसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र शाही ने बताया कि एसोसिएशन की शुक्रवार को लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी और महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद से शिक्षा मित्रों के भविष्य को लेकर हुई वार्ता सार्थक रही। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने भरोसा दिया है कि शिक्षा मित्रों की मांग पर सरकार गंभीर है। कुछ मांगों का शासनादेश जारी कर दिया गया है। कुछ मांग पर कार्रवाई चल रही है। जो मांग जैसे- समान कार्य समान वेतन के आधार पर है। उसको लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता कराने के लिए संगठन द्वारा मांग किया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष ने शनिवार को बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा 21 जनवरी को प्रेरणा ऐप के विरोध में प्राथमिक विद्यालयों में पूर्ण तालाबंदी की घोषणा की गई है। इस तालाबंदी में प्रदेश के शिक्षा मित्र शामिल नहीं होंगे। शिक्षा मित्र प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ न कभी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए हैं और न कभी शामिल होंगे। सभी शिक्षा मित्र समय से विद्यालय खोलेंगे और विद्यालयों में सुचारु रूप से पठन-पाठन भी होगा। कोई भी विद्यालय बंद करने की शिक्षा मित्रों पर दबाव बनाने का प्रयास करेगा तो सीधे महानिदेशक को व्हाट्सएप पर सूचना दी जाएगी। विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारना और सुधारना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed