{"_id":"61ba321ff5477e26a35e6ed1","slug":"shaurya-path-movement-yatra-of-bajrang-dal-on-19-dhampur-news-mrt569222812","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल की शौर्य पथ संचलन यात्रा 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल की शौर्य पथ संचलन यात्रा 19 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल की शौर्य पथ संचलन यात्रा 19 को
धामपुर। विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री बृजेश कुमार ने बताया कि 19 दिसंबर को बजरंग दल की ओर से निकलने वाली शौर्य पथ संचालन यात्रा में करीब पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता एकत्र होंगे। सभी कार्यकर्ता अपनी वेशभूषा में पथ संचलन कर बजरंग दल की वीरगाथा से लोगों को जागरूक करेंगे।
मंगलवार को वार्ता में जिला संगठन मंत्री ने कहा कि यह पथ संचलन 19 दिसंबर को दस बजे से केएम इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर नेताजी सुभाष मार्ग, बड़ी मंडी, पंजाबी बाजार, मेन बाजार, भगत सिंह चौक, खारी कुआं, डाकघर मार्ग होते हुए केएम इंटर कॉलेज में जाकर ही संपन्न होगा। कार्यक्रम की अगुवाई क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा करेंगे। कार्यकर्ताओं को परंपरागत वेशभूषा, भगवा ध्वज और लाठी के साथ शामिल होने का आग्रह किया गया है। यह कार्यक्रम बजरंग दल शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए 30 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है।