फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Share prosthesis

पंचायती राज मंत्री ने दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम अंग

Mon, 30 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Share prosthesis
नूरपुर (बिजनौर)। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दिव्यांगों को सहायक अंगों एवं कृत्रिम उपकरणों का वितरण किया। इस दौरान सर्दी से बचाव के लिए 100 से अधिक गरीबों को कंबलों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार रात ग्राम गोहावर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुरादाबाद रोड पर बने एक रिसोर्ट का शुभारंभ करने पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने हरि अस्पताल और जेवी दिव्यांग संस्थान कुम्हारपुरा के सौजन्य से दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कैलिपर, कृत्रिम पैर एवं हाथ के अलावा ब्लाइंग स्टिक और बैसाखी का वितरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने दिव्यांगों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि दिव्यांगता अंगों से नहीं बल्कि मन से होती है। ऐसे कई उदाहरण हैं जब दिव्यांगों ने अपने आप को साबित किया है। दिव्यांग होने के कारण खुद को हीन न समझें और ऐसा काम करें कि लोग दिव्यांगों पर दुख जताने की बजाय उदाहरण दें। उन्होंने हरि अस्पताल के संचालक मानसिक रोग विशेषज्ञ अनंत राणा और कार्यक्रम के संयोजक हरिराज सिंह द्वारा दिव्यांगों के लिए किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लोग इससे प्रेरणा लेंगे। इस दौरान उन्होंने करीब 100 गरीबों को कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक हरिराज सिंह ने बताया कि हरि अस्पताल और जेपी विकलांग संस्थान कुम्हारपुरा के माध्यम से दिव्यांगों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। जेपी विकलांग संस्थान के संचालक जयप्रकाश और उनकी पत्नी ने दिव्यांगों की पीड़ा महसूस कर हजारों दिव्यांगों को चलने फिरने लायक बनाया है। कार्यक्रम में धामपुर विधायक अशोक राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता सीपी सिंह, पूर्व डीआईजी नवनीत राणा, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष, एनपी सिंह, चौधरी दिनेश सिंह, डाक्टर अनंत राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed