{"_id":"6318e05cf205b24d160c1744","slug":"shadow-issue-of-billi-mill-arrears-payment-bijnor-news-mrt604305078","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलाई मिल के बकाया भुगतान का छाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलाई मिल के बकाया भुगतान का छाया मुद्दा
विज्ञापन

बिजनौर/हल्दौर। किसान सहकारी समिति बिजनौर की वार्षिक साधारण सभा में किसानों ने बिलाई शुगर मिल के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया। किसानों ने ब्याज सहित भुगतान कराने की जोरशोर से मांग की। साथ ही कई गांवों के किसानों ने नए गन्ना क्रय केंद्र बनवाने की मांग की। समिति में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
प्रभारी सचिव दालेश्वर मिश्र ने बताया कि बैठक के एजेंडे के सभी प्रस्ताव पारित कर दिए गए हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मास्टर शिब्बू सिंह, जयवीर राठी, नितिन मौर्य, राजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, निपेंद्र राठी, यशपाल सिंह रहे।
हल्दौर ब्लॉक कार्यालय में आयोजित सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक हुई, यहां भी किसानों ने बिलाई मिल का समस्त बकाया भुगतान कराने का मुद्दा उठाया। बैठक में महिपाल सिंह, शिवकुमार, रघुबीर सिंह, भानुप्रताप सिंह वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सिताब सिंह, अजमेर सिंह, निपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, धामपुर चीनी मिल से विरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, पूर्व चेयरमैन नरेश कुमार, सरपंच रामपाल सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, आनंदराम सिंह, हिमांशु कुमार आदि उपस्थित रहे।