{"_id":"5e08f4388ebc3e881c6b99a4","slug":"seven-resolutions-passed-with-a-budget-of-150-crores-bijnor-news-mrt4611586159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता सबके सहयोग से खड़ा हुआ आंदोलन:मुकुट बिहारी वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता सबके सहयोग से खड़ा हुआ आंदोलन:मुकुट बिहारी वर्मा
विज्ञापन
150 करोड़ के बजट सहित सात प्रस्ताव पारित
बिजनौर। जिला सहकारी बैंक की सामान्य बैठक में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सहकारिता सबके सहयोग से खड़ा हुआ आंदोलन है। इसमे जमीनी स्तर पर समिति प्रतिनिधियों व किसानों का योगदान होता है। बैठक में 15000 लाख के बजट सहित सात प्रस्ताव पारित किए गए।
सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सरकार ने उत्तर प्रदेश के 16 कमजोर बैंकों को आरबीआई से लाइसेंस जारी कराने के लिए 114 करोड़ रुपये दिए हैं। प्रदेश के सभी बैंकों का कंप्यूटराइजेशन किया गया है। सहकारी बैंक में किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिला पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने सहकारिता के आंदोलन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बैंक व समितियों में व्यवस्थागत सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
सभापति दिनेश कुमार ने बताया कि बैंक का सकल लाभ 283076 लाख रहा और शुद्ध लाभ 500.97 लाख रहा है। बैंक की निजी पूंजी 26502.84 लाख हो गई है। कार्यशील पूंजी 185468.20 लाख है। वर्ष 2019-20 का 15000 लाख का बजट स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बैंक आरटीजीएस, एनईएफटी, एटीएम सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है। आगामी साल में बैंक के चार भवन, 14 शाखाओं का आधुनिकरण किया जाएगा। 11 नई शाखा खोलने का प्रयास किया जाएगा। बैंक के सचिव अशोक कुमार ने प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। इस दौरान विधायक अशोक राणा, एश्वर्य चौधरी, संचालकगण संदीप कुमार, सुनीता देवी, शांति देवी, नितिन मौर्य, सिद्धार्थ कुमार, मनोज कुमार, चमन सिंह, प्रेमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, जयवीर राठी, आंचल कुमार, अभिनव कुमार, विनोद कुमार, एआर सहकारिता अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
बैठक से पहले दोनों मंत्रियों ने सिविल लाइन चौकी में लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला सहकारी बैंक के नवनिर्मित भवन का भी फीता काटकर लोकार्पण किया।