{"_id":"5ec2c1f98ebc3e904032e8fc","slug":"sent-nine-laborers-home-bijnor-news-mrt482331753","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ मजदूरों को घर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ मजदूरों को घर भेजा
विज्ञापन
नौ मजदूरों को घर भेजा
किरतपुर। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल के अनुसार नगर के एकमात्र आश्रय स्थल नजीबाबाद रोड स्थित बांके बिहारी बैंक्वेट हॉल में उत्तर प्रदेश, बिहार व उत्तराखंड के 26 लोगों को पुलिस ने रविवार की रात क्वारंटीन कराया। इनमें से उत्तराखंड के नौ व्यक्तियों को सोमवार सुबह भेज दिया गया है। अन्य 17 व्यक्ति आश्रय स्थल पर मौजूद हैं। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अन्य राज्यों से नगर क्षेत्र में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ वतन सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के सहयोग से इन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पुलिस को रिपोर्ट किया।
239 को क्वारंटीन किया
कोतवाली देहात। क्षेत्र के कई गांव में विभिन्न राज्यों से सोमवार को आये 239 प्रवासी कामगारों को प्रारंभिक जांच के बाद होम क्वारंटीन किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव दौलताबाद, श्यालूनंगला, करौंदा पच्दू, पित्तानहेड़ी जियां, करौंदा चौधर, मिलक कद्दूस, कस्बा कोतवाली देहात, मानपुर व शेखपुरा तुर्क आदि गांव के मुंबई, पुणे, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व देश के अन्य राज्यों से लोग आ रहे हैं। सोमवार को 239 प्रवासी मजदूर पीएचसी कोतवाली देहात पहुंचे। पीएचसी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद सभी प्रवासी मजदूरों को 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। अब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली में 386 मजदूरों की प्रारंभिक जांच की गई है।