फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Select late varieties of wheat and get good yield

गेहूं की पछेती प्रजाति का चयन कर लें अच्छी पैदावार

Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Select late varieties of wheat and get good yield
गेहूं की पछेती प्रजाति का चयन कर लें अच्छी पैदावार
विज्ञापन

बिजनौर। आधा दिसंबर बीतने के बाद सर्दी का प्रकोप अब बढ़ने लगा है। आमतौर पर गेहूं की बुवाई के लिए 15 दिसंबर तक का समय ही उपयुक्त माना जाता है लेकिन किसान बाद तक गेहूं बोते रहते हैं। ऐसे में अच्छा उत्पादन लेने के लिए उन्नत प्रजाति के बीज भी बाजार में उपलब्ध है। किसान इन पछेती प्रजाति को बोकर अच्छी पैदावार ले सकते हैं।
जिले में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर जमीन में गेहूं बोया जाता है। अभी जिले में आधे दिसंबर तक करीब 72 हजार हेक्टेयर जमीन में ही गेहूं बोया गया है। अभी काफी रकबे में गेहूं की फसल बोई जानी है। अब तापमान गिरने लगा है और ज्यादा ठंड में गेहूं का जमाव और उत्पादन प्रभावित होता है। गेहूं का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को खेतों में एचडी 3059, पीबीडब्ल्यू 550 उन्नत, डब्ल्यूएच 1124, डीबीडब्ल्यू 173 प्रजाति के बीज बो सकते हैं। ये सभी गेहूं की पछेती प्रजाति हैं और इनकी बुवाई पूरे दिसंबर की जा सकती है। इनकी औसत पैदावार 40 से 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रहती है।
विज्ञापन

पछेती प्रजाति से होगा फायदा
कृषि वैज्ञानिक डॉ.केके सिंह के अनुसार पछेती प्रजाति 120 से 140 दिन में तैयार हो जाती हैं जबकि अगेती प्रजाति की फसल पकने में 140 से 150 दिन का समय लेती हैं। ऐसे में पछेती प्रजाति की फसल अगेती के साथ ही तैयार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से तैयार होगी फसल
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र के अनुसार अब गेहूं बोने वाले किसान पछेती प्रजाति का ही बीज बोएं। पछेती प्रजाति की फसल समय से तैयार होगी और उत्पादन भी अच्छा रहेगा। कृषि विभाग के बीज भंडार केंद्रों पर किसानों को बीज दिया जा रहा है और इस पर अनुदान भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed