फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Security system divided into four zones, ten sectors

बिजनौर: सुरक्षा व्यवस्था को चार जोन, दस सेक्टर में बांटा जिला

Sat, 18 Feb 2023 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Security system divided into four zones, ten sectors
- महाशिवरात्रि पर शांति व्यवस्था के लिए शिवालयों पर तैनात रहेगी पुलिस व पीएसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में महाशिवरात्रि पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी की है। जिले को चार जोन और दस सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शिवालयों पर पुलिस और पीएसी बल तैनात रहेगा।

महाशिवरात्रि का पर्व जिले में शनिवार को मनाया जाएगा। इस पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुुओं की भीड़ रहेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी की है। शिवालयों पर पुलिस और पीएसी बल की तैनाती कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को चार जोन और दस सेक्टर में बांटा गया है। जोन एक में शहर कोतवाली व थाना आदर्श मंडी क्षेत्र को शामिल किया गया है। जोन दो मेें कैराना व कांधला क्षेत्र, जोन तीन में झिंझाना, ऊन व चौसाना क्षेत्र और चौथे जोन में थानाभवन,गढ़ीपुख्ता और बाबरी थानाक्षेत्र शामिल किए गए हैं। थाना स्तर पर सेक्टर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रमुख शिवालयों पर जिले की पुलिस और एक कंपनी पीएसी बल तैनात रहेगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे मंदिरों पर शांति और व्यवस्था बनाकर श्रद्धालुओं की मददगार की भूमिका रहे। किसी श्रद्धालु को अगर कोई भी परेशानी या समस्या होती है तो उसकी तत्काल मदद करें। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शहर के शिव मंदिर गुलजारी वाला, श्री मंदिर हनुमान टीला, भाकू वाला मंदिर समेत 11 मंदिरों पर रात 12 बजे से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चालू हो जाएगी। शुक्रवार को दिनभर डाक कांवड़ के वाहन निकालने के लिए पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed