{"_id":"5e4ed9528ebc3ef2cf60d217","slug":"security-personnel-not-seen-at-board-examination-centers-nazibabad-news-mrt4700271111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर नहीं दिखे सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर नहीं दिखे सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन

नजीबाबाद। कांवड़यात्रा के चलते परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षाकर्मी नदारद रहे।
नजीबाबाद मेें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कालेज, एमडीएस इंटर कालेज, एमडीकेवी, आचार्य आरएन केला इंटर कालेज, कासमियां इंटर कालेज, नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कालेज और राजा चरत सिंह इंटर कालेज परीक्षा केंद्र हैं। बोर्ड की परीक्षा में सभी केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से कम से कम दो पुलिसकर्मी तैनात किए जाते हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो चुकी है। हाईस्कूल और इंटर के 18 से 20 फरवरी तक नगर क्षेत्र के केंद्रों पर आयोजित बोर्ड परीक्षा में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई, इस जिम्मेदारी को परीक्षा केंद्रों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने ही पूरा किया। नजीबाबाद क्षेत्र से महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों कांवड़तियों सैलाब उमड़ रहा है। पुलिस कर्मियों की कांवड़ यात्रा में ड्यूटी के चलते परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात नहीं किए गए। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर गश्त के दौरान निगाह रखी जा रही थी। उन्होंने बताया कि कांवड़ ड्यूटी समाप्त होते ही सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।