फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seasonal rain

तेज बारिश से मौसम हुआ खुशगवार

Mon, 22 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
 Seasonal rain
बिजनौर में आंधी के दौरान वाहनों को दिन में ही जलानी पड़ी लाइट। - फोटो : अमर उजाला
िजनौर में रविवार शाम आंधी के तेज झोंकों के बाद आई तेज बारिश ने मौसम खुशगवार कर दिया। तेज बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली।     बारिश से किसानों के चेहरे भी   खिल गए हैं। सभी फसलों के लिए बारिश इस समय वरदान है। आंधी आने के साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


शाम करीब सवा छह बजे हवा की रफ्तार तेज होने लगी और    देखते ही देखते तेज आंधी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक तेज आंधी के झौंके चले। आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी। करीब सात बजे तेज बारिश शुरू हो गई। आसमान में तेज   चमक व आवाज के साथ बिजली कड़कती रही।
विज्ञापन


बारिश के दौरान भी तेज हवा चलती रही। बारिश     शुरू होते ही लोग घरों की ओर दौड़े। कई जगह युवाओं ने बारिश में नहाकर गर्मी से राहत पाई। जानकारों के मुताबिक, बारिश गन्ने सहित सभी फसलों के लिए वरदान   साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात में बिजली आपूर्ति बदहाल है, लेकिन किसानों के लिए बारिश की बूंदों के रूप में सोना बरसा है। किसान नरपाल सिंह, महमूद, नरेश आदि का कहना है कि इस समय फसलों को सिंचाई की जरूरत थी। बारिश होने से कुछ दिन के लिए बिजली की आपूर्ति में भी सुधार होने का अनुमान है।


बारिश से अगले दो-चार दिन तापमान तीन से चार डिग्री तक कम रहने की उम्मीद है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार आर्द्रता के अनुसार बारिश के आसार नहीं हैं। आंधी के साथ बादल आने से यह बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed