फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   man beaten in bijnor for taking a teenage girl for Conversion, police starts investigation

धर्म परिवर्तन के इरादे से किशोरी को ले जा रहे युवक को पीटा, वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

Sat, 26 Dec 2020 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
man beaten in bijnor for taking a teenage girl for Conversion, police starts investigation
bijnor news, bijor police - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहटौर थानाक्षेत्र निवासी किशोरी को धर्म परिवर्तन के इरादे से ले जा रहे युवक को चोर समझकर पीटने वाले युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस पिटाई करने वाले आरोपी युवकों को वायरल वीडियो के आधार पर पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गांव नसीबपुर जसमौरा में करीब 12 दिन पूर्व ग्रामीणों ने रात के समय एक युवक के साथ किशोरी को देखा था। शोर शराबा होने पर युवक किशोरी को छोड़कर एक ईख के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और चोर समझकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। इस दौरान युवक का एक वीडियो भी बनाया गया। इसमें कुछ युवक पकड़े गए युवक की पिटाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी व युवक को थाने ले आई। इसके बाद मामले की खोजबीन शुरू हुई। किशोरी व युवक धामपुर थाने के एक गांव के थे। किशोरी के पिता ने धामपुर थाने में युवक के खिलाफ शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने के इरादे से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने इस मामले में गांव किरारखेड़ी निवासी मोहम्मद साकिब को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। आरोपी युवक जेल में बंद है और उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

वायरल वीडियो के आधार पर पिटाई करने वाले आरोपी युवकों की पहचान होने के बाद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक शाकिर व शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो करने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो की पहचान होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed