फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Search for 26 thousand people for vaccine

वैक्सीन के लिए 26 हजार लोगों की तलाश

Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Search for 26 thousand people for vaccine
वैक्सीन के लिए 26 हजार लोगों की तलाश
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही 60 वर्ष से ऊपर के 26,242 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लगी है। स्वास्थ्य विभाग उन्हें फोन कर टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहा है। 12 से 14 साल तक के किशोरों के टीकाकरण को भी रफ्तार दी जा रही है।
जिले में 60 साल की उम्र से अधिक वाले 3,35,708 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। जिनमें से अभी तक 3,09,466 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। इसके साथ ही 2,41,221 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। अभी 26,242 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगी है। चौथी लहर के आने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है, जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें कॉल कर कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीन से छूटे हुए लोगों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। इसके साथ ही वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूलों में शुरू हुआ टीकाकरण
जिले में 12 से 14 साल तक के 1,55,999 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से अभी तक 44,876 किशोरों को ही टीका लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए स्कूलों में कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को शहर के चार स्कूलों अब्दुला स्कूल चाशरी बी-24, रॉयल स्कूल मिर्दगान, सेंट जॉन स्कूल नई बस्ती, गीता इंटर कॉलेज जाटान में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन स्कूलों में होगा टीकाकरण
19 अप्रैल को बाल विद्या निकेतन नई बस्ती, दिलेराम मेमोरियल स्कूल जाटान, आर्य समाज नई बस्ती, जोड़ी वाला स्कूल मिर्दगान में टीकाकरण होगा। 21 अप्रैल को जीजीआईसी, जीआईसी, केपीएस, फैज ए आलम स्कूल में वैक्सीनेशन किया जाएगा। 22 अप्रैल को आरजेपी आर्या इंटर कॉलेज में किशोरों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर स्कूलों में वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं लगवाई है, उन्हें फोन कर वैक्सीन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed