फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sealed the area on getting infected

संक्रमित मिलने पर क्षेत्र को किया सील

Wed, 22 Jul 2020 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sealed the area on getting infected
अफजलगढ़ के गांव जिक्रीवाला को बल्लियां लगाकर सील करते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
संक्रमित मिलने पर क्षेत्र को किया सील
विज्ञापन

नगीना/हल्दौर/नूरपुर। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया की नगर के मोहल्ला खुर्रम अली सराय निवासी एक 26 वर्षीय युवक कुछ दिन पूर्व पुणे से अपने घर आया था। मंगलवार को उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक को आइसोलेशन सेंटर भेज मोहल्ले को सील कर दिया गया है। उधर हल्दौर के गांव खासपुरा में मां, बेटे के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उपचार के लिए कोविड सेंटर स्वाहेड़ी भिजवाया गया। मोहल्ले को सील कर दिया गया है। जबकि युवक के पिता का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव खासपुरा निवासी एक युवक मुंबई में कपड़े का व्यवसाय करता है। कुछ दिन पूर्व वह गांव आया था। तीन दिन पूर्व उसके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मेडिकल जांच में वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मोहल्ले को हॉटस्पॉट कर सील कर दिया है।
किशोर व आशा कार्यकर्ता मिले कोरोना पॉजिटिव
नींदडू़। जामा मस्जिद मोहल्ले में केरल से लौटे 25 वर्षीय युवक के संक्रमित पाए जाने के बाद मंगलवार को उसके 13 वर्षीय तहेरे भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं काजियान मोहल्ले की कोरोना योद्धा 40 वर्षीय आशा कार्यकर्ता जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। 19 जुलाई को सीएचसी धामपुर में आशा समेत 14 लोगों के सैंपल लिए गए थे। क्षेत्रीय कोरोना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी मनीश राज शर्मा ने आशा और किशोर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के आठ गांवों में आठ संक्रमित मिलने पर किया सील
अफजलगढ़। क्षेत्र के आठ गांवों जिक्रीवाला, विजयनगर, फतेहपुर जमाल, भगौता, रेहड़, दहलावाला, उमरपुर नत्थन व पुक्खे में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर सभी आठों गांवों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पुक्खेवाला व फतेहपुर जमाल में मिले कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति सउदी अरब से लौटे थे। गांव दहलावाला व विजयनगर में मुंबई से, रेहड़ निवासी जम्मू-कश्मीर से, उमरपुर नत्थन निवासी नोएडा से व जिक्रीवाला निवासी पूणे से एक सप्ताह पूर्व गांव लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को उपचार के लिए एल वन सेंटर स्वाहेड़ी भेज दिया गया है। जिक्रीवाला के ग्राम प्रधान राजपाल सिंह ने बताया कि पूरे गांव को कीटनाशक से सैनिटाइज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed