{"_id":"68891d489c766bd1c20094b5","slug":"sdms-security-beefed-up-after-threat-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-156144-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धमकी के बाद एसडीएम की सुरक्षा बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धमकी के बाद एसडीएम की सुरक्षा बढ़ाई गई
Wed, 30 Jul 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम रीतू रानी को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके कार्यालय में महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। एसडीएम की सुरक्षा में दो सशस्त्र होमगार्ड पहले से तैनात रहते हैं। आवास पर एक गनर तैनात है।
एसडीएम का कहना है कि मामला उजागर होने के बाद अब उनके मोबाइल पर किसी प्रकार का मेसेज नहीं आया। उनके शुभचिंतक फोन कर जानकारी ले रहे हैं। एसडीएम ने बताया पुलिस जल्दी घटना का पर्दाफाश कर धमकी देने वालों को पकड़ लेगी। बीती 24 जुलाई की दोपहर 2:50 बजे एसडीएम रीतू रानी के सीयूजी नंबर पर धमकी भरे कई मेसेज आए थे।
मेसेज में उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए तंजील अहमद हत्याकांड का जिक्र कर 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। मोबाइल पर उन्हें कई खाता संख्या, बार कोड भेजकर रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। उनका कहना है इंटरनेट से जो मेसेज आते हैं, उनका पता लगाना कुछ मुश्किल हो जाता है। लेकिन सिंपल नेटवर्क से भेजे जाने मेसेज का पता आसानी से लग जाता है। अभी इस मामले में कोई ठोस जानकारी देना पाना संभव नहीं है।
उधर, धमकी प्रकरण में मंगलवार को गणेश चौथ समिति के कार्यकर्ताओं ने सीओ को ज्ञापन सौंप कर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। उधर, भाकियू के पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बुधवार को इस मामले को जोरशोर से उठाने की बात कही है। संवाद