फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Saturday was the coldest day of this season, Sun God not seen

Bijnor News: इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार, नहीं दिखे सूर्यदेव

Sun, 31 Dec 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Saturday was the coldest day of this season, Sun God not seen
बिजनौर। जिले में लगातार ठंड बढ़ रही है। गर्म कपड़ों में भी कंपकंपी छूट रही है। शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। वहीं पूरे दिन सूर्यदेव ने भी दर्शन नहीं दिए।
विज्ञापन


जिले में कोहरे ने बृहस्पतिवार से अपनी पैठ बना ली है। सुबह के समय लगातार कोहरा दस्तक दे रहा है। कोहरा आने से दृष्यता बहुत कम है। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा लोग ठंड से बचने के लिए अलाव, हीटर का सहारा ले रहे हैं। वाहन अपनी मंजिल तक रुक-रुककर पहुंच रहे हैं। शनिवार को कोहरा बूंद की तरह बरसा। ऐसा लग रहा था कि मानो बारिश पड़ रही हो। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। ठंड अधिक होने से बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही कैद रहे। बाइक पर लोगों की ठंड में कंपकंपी छूटती रही। इस सीजन में शनिवार सबसे ठंडा रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि कोहरा छाने से पारा भी गिरेगा। जिससे अभी ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह का तापमान-
दिन- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
रविवार 24.8 5.6
सोमवार 24.2 5.4

मंगलवार 24.6 5.2
बुधवार 24.2 5.6

बृहस्पतिवार 23.2 5.4
शुक्रवार 21 6.4
शनिवार 19 6
नोट:तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed