फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sanitizer poured over doctor while taking sample

चिकित्सक ने विभाग के कर्मियों पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

Mon, 25 May 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sanitizer poured over doctor while taking sample
धामपुर। पीएचसी में कार्यरत चिकित्सक डा. राहुल देव शर्मा ने कोरोना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों पर मरीजों के समक्ष सैंपल लेते समय उनके ऊपर सैनिटाइजर उड़ेलने और विरोध करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बताया है कि वह दिनरात एक कर कर्मयोद्वा की भांति कोरोना मरीजों का परीक्षण व सैंपल लेकर दायित्वों का निर्वहन करने में लगे हैं। लेकिन उनकी टीम में कुछ कर्मचारियों का व्यवहार उनके प्रति संतोषजनक नहीं है। जब वह रविवार को ऊषा स्मारक स्कूल में मरीजों का सैंपल ले रहे थे तो इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने मरीजों के सामने उनके ऊपर बगैर मतलब के सैनिटाइजर उड़ेल डाला। मना किया तो उनके साथ अभद्रता की। उनके द्वारा घटना की शिकायत सीएमओ और पीएचसी के प्रभारी डा. पीके गुप्ता से कर दी गई है। डा. पीके गुप्ता का कहना है कि अभी यह मामला उनके समक्ष नहीं आया है। यदि आता है तो वे मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। उधर, कर्मियों ने लगे आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed