फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Salary of two deducted for negligence in treatment

Bijnor News: बिजनौर - इलाज में लापरवाही पर दो का वेतन काटा

Thu, 20 Jul 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 20 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Salary of two deducted for negligence in treatment
- स्याऊ सीएचसी से सर्पदंश का मरीज किया गया था रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सर्पदंश के मरीज का चांदपुर सीएचसी पर इलाज नहीं करते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया था। जबकि अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध था। मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने पर सीएमओ ने जांच करते हुए चिकित्सा अधीक्षक व फार्मासिस्ट का तीन-तीन दिन का वेतन काटने के आदेश दिए।


चांदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ पर तीन पहले सर्पदंश का एक मरीज आया था। सीएचसी पर एंटी स्नेक वेनम और अन्य दवाई होने की बावजूद भी चिकित्सकों ने मरीज को रेफर कर दिया था। इस संबंध में जांच के लिए बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. विजय कुमार गोयल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ चांदपुर का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि सीएचसी पर एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। इसके बावजूद भी मरीज के इलाज में लापरवाही बरती गई। जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. केपी सिंह व फार्मेसिस्ट का तीन-तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने कहा कि दोनों से ही जवाब-तलब भी किया गया है। मरीजों के इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed