{"_id":"632a0822584d9f5f8370cc00","slug":"sainik-school-will-open-soon-in-alampur-gambdi-dhampur-news-mrt606150038","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलमपुर गांबडी में जल्द खुलेगा सैनिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलमपुर गांबडी में जल्द खुलेगा सैनिक स्कूल
विज्ञापन
आलमपुर गांबड़ी में जल्द खुलेगा सैनिक स्कूल
धामपुर। क्षेत्र के गांव आलमपुर गांबड़ी में राजकीय इंटर कॉलेज के निकट हाईवे 74 के किनारे जल्द ही सैनिक स्कूल का निर्माण होगा। स्कूल निर्माण के लिए राजस्व विभाग की ओर से छह एकड़ जमीन का प्रस्ताव कर शासन से मंजूरी के लिए कमिश्नर मुरादाबाद को सौंपा गया है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
क्षेत्र के गांव हाफिजाबाद, भूतपुरी, शाहनगर, शाहपुर जमाल के लोगों का कहना है कि अब तक जिले में सैनिक स्कूल नहीं था। दिनेश कुमार, पंकज कुमार, सूर्यप्रकाश शर्मा, नरेश गौतम ,धर्मवीर सिंह, सुभाष चौहान का कहना है कि जैसे ही ग्रामीणों की इसकी जानकारी हुई तो उनमें में खुुशी की लहर दौड़ गई। कहा कि क्षेत्र में सैनिक स्कूल खुलने से जिले के बच्चों को प्रदेश के गैर जिलों में पढ़ाई करने के लिए जाना नहीं पडे़गा। एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि क्षेत्र के गांव आलमपुर गांबड़ी में राजकीय इंटर कॉलेज शाहपुर जमाल के निकट सैनिक स्कूल का निर्माण होगा। इसके लिए हाईवे 74 पर छह एकड़ जमीन का प्रस्ताव बनाकर मुरादाबाद मंडल के आयुक्त को मंगलवार को सौंपा गया है। जमीन की पैमाइश कर चिह्नित कर लिया गया है।