फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Saanvi got first place in the state in painting

सान्वी को चित्रकला में प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

Wed, 09 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Saanvi got first place in the state in painting
नजीबाबाद। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में नजीबाबाद की सान्वी सक्सेना ने कक्षा छह से कक्षा आठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। धामपुर की नव्या गुप्ता को द्वितीय और बिजनौर के आयुष गुप्ता को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्राइमरी, जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी के निर्देशन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के कक्षा छह से कक्षा आठ वर्ग में नजीबाबाद के पारसलोक कॉलोनी निवासी प्रमील सक्सेना की बेटी सान्वी सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सान्वी सेंट मेरी नजीबाबाद में कक्षा छह में अध्ययनरत है। सान्वी ने कोरोना संक्रमण और पर्यावरण संतुलन पर आकर्षक चित्रकला से जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

पुष्प निकेतन धामपुर की नव्य गुप्ता को द्वितीय और डीपीएस स्कूल बिजनौर के आयुष गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। कक्षा एक से कक्षा पांच ग्रुप में गाजियाबाद की नैनी ने प्रथम, मेरठ की हंशिका ने द्वितीय और मुजफ्फरनगर के वैभव मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ से कक्षा 12 वर्ग में किरतपुर की भव्या ने प्रथम, स्योहारा की दिव्या भारती ने द्वितीय और धामपुर के पीयूष मुदगल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed