{"_id":"6637c88693270e953903346a","slug":"ruthless-wife-helpless-husband-and-dignity-of-relationships-gone-to-pieces-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-123227-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेरहम पत्नी, बेबस पति और तार-तार हो गई रिश्तों की मर्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेरहम पत्नी, बेबस पति और तार-तार हो गई रिश्तों की मर्यादा
विज्ञापन
- इंसानी सनक और दिमाग पर तारी नशे के फितूर ने हर किसी को झकझोरा
- पति पर हमलावर हुई नशे में चूर पत्नी के दुस्साहस से पुलिस भी स्तब्ध
धर्मेन्द्र भुईयार
स्योहारा (बिजनौर)। बेरहम पत्नी और बेबस पति के बीच घटित अमानवीय पूरे घटनाक्रम ने रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया। इंसानी सनक और दिमाग पर तारी नशे के फितूर ने हर किसी को झकझोर दिया। पति पर हमलावर हुई नशे में चूर पत्नी के दुस्साहस को देख खुद पुलिस अफसर भी स्तब्ध हैं।
गांव चकमहदूद सानी निवासी मन्नान जैदी के साथ हाथ पैर बांध कर साथ पत्नी द्वारा की गई दरिंदगी की इंतहा का ये पहला कारनामा नहीं है। बल्कि, इससे पूर्व भी वह पति मन्नान के साथ नशे की हालत में कई बार उत्पीड़न कर चुकी हैं। शराब, सिगरेट, गुटखा आदि नशीले पदार्थ की मांग पूरी न होने पर पति मन्नान पर जुल्म की इंतहा हुई हैं। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के बाद से ही लगातार उसका शोषण करती आ रही है। 24 अप्रैल को भी दूध में नशीला पदार्थ देकर उसके शरीर को सिगरेट से जलाया व उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। ये भी आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अनैतिक संबंध भी है।
तीसरी आंख की पहरेदारी से बेपर्दा हुआ क्रूरता का राज
पत्नी द्वारा बार बार प्रताड़ित होने और किसी से शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से आहत मन्नान ने घर के अंदर चोरी छिपे कैमरा लगा दिया था। इस कारण 29 अप्रैल को पत्नी द्वारा किए गए जुल्म की इंतहा कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कैमरे की रिकॉर्डिंग में बिलकुल फिल्मी अंदाज में जबरन नशीला पदार्थ देकर हाथ बांध कर निजी अंग पर चाकू चलाना, जलती सिगरेट से जलाना, गला दबाना आदि साफ दिखाई दे रहा है। घटना की अगर वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं होती तो शायद किसी को घटना पर विश्वास नहीं हो पाता।
विज्ञापन
शादी करने के लिए बनाया था दबाव
शादी होने से पूर्व महिला ने मन्नान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में एक तहरीर दी थी। इसके बाद कई दिन तक चली पंचायत के बाद मन्नान के परिजनों ने 17 नवंबर को मन्नान का निकाह इस महिला से करा दिया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही मन्नान और मेहरजहां परिजनों से अलग किराए के मकान में रहने लगे थे। आरोप है कि वह नशे के शोक पूरे कराने के लिए दबाव बनाती थी। शोक पूरे न होने पर मन्नान को प्रताड़ित करती थी।