फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rs 450 per quintal asked for sugarcane price

Bijnor News: 450 रुपये प्रति क्विंटल मांगा गन्ने का भाव

Thu, 15 Dec 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rs 450 per quintal asked for sugarcane price
धामपुर में संपन्न पंचायत में शामिल भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : DHAMPUR
450 रुपये प्रति क्विंटल मांगा गन्ने का भाव
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू (टिकैत गुट) कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का निदान कराने के लिए तहसील में बैठक की। किसानों की दुर्दशा के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक बड़ा आंदोलन नहीं होगा, समस्याओं का निदान होने वाला नहीं है। कार्यकर्ताओं ने गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की।
राजेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारी समस्याओं का निदान करने का भरोसा तो दे देते हैं, लेकिन उस पर काम कुछ नहीं होता। बेसहारा आवारा पशुओं ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। सिंचाई के लिए निगम की ओर से दिन के स्थान पर रात्रि में बिजली दी जा रही है। मदन सिंह राणा ने कहा कि भरोसे के बाद भी राजस्व विभाग की ओर से भूतपूर्व सैनिकों के दाखिल खारिज अभी तक शुरू नहीं हुए हैं। ब्लाक अध्यक्ष कविराज सिंह ने गांव इब्राहिमपुर सादो- ढकोली मार्ग को पक्का कराने की मांग की। इस दौरान रामकुमार सिंह, निजामुद्दीन, मुख्तार सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं ने भी तहसील में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम, कन्हैया सिंह, कुलदीप सिंह, बरकत अली, सुखविंदर सिंह, प्रेम राज सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed