{"_id":"62c5cfd3ea0ac820fa7a4e44","slug":"rs-2-60-lakh-punishment-for-raping-class-11-student-bijnor-news-mrt5959309100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत का अजीब फरमान: दुष्कर्म की सजा 2.60 लाख रुपये, पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत का अजीब फरमान: दुष्कर्म की सजा 2.60 लाख रुपये, पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
Thu, 07 Jul 2022 08:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 08:20 PM IST
सार
दुष्कर्म मामले को लेकर एक गांव में पंचायत हुई। पंचायत में दुष्कर्म के आरोपी पर 2.60 लाख रुपये का जुर्माने लगाते हुए मामले का निपटारा करा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नहटौर में 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शिकायत के बाद भी तीन दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा। पंचों ने आरोपी पर 2.60 लाख रुपये का जुर्माने लगाते हुए मामले का निपटारा करा दिया। मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
नहटौर क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय 11वीं की छात्रा अपने मकान की छत पर सोई थी। रात के समय छात्रा के लापता होने पर उसकी तलाश शुरू हुई। मोहल्लेवासियों और परिजनों को छात्रा बेहोशी की हालत में मकान के पास ही पड़ी हुई मिली। होश में आने पर छात्रा ने पड़ोस के ही 28 वर्षीय युवक पर जबरन अपने घर ले जाने का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। सुबह होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। छात्रा के रजामंदी से युवक के घर जाने की बात भी कही गई। आरोपी युवक पर छात्रा के साथ शादी करने का दबाव बनाया गया, लेकिन आरोपी के परिवार ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पांच करोड़ की कोठी जब्त, पहले अरबों रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क, जानें आखिर कौन है यशपाल तोमर
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि पुलिस गांव तो पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। तीन दिन बीत जाने के बाद दोबारा से मामला पंचायत में पहुंच गया। पंचायत नहटौर में एक मोहल्ले में हुई। जिसमें घंटों तक गहमा-गहमी चलती रही। अंत में पंचों ने आरोपी युवक पर 2.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर मामले का निपटारा करा दिया। कोतवाल राधेश्याम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।