Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The route to Siddhabali Dham will become easier; a six-kilometer-long four-lane bypass will be constructed.

Bijnor News: सिद्धबली धाम की राह होगी आसान, छह किमी लंबा फोरलेन बाईपास बनेगा

Sat, 28 Nov 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The route to Siddhabali Dham will become easier; a six-kilometer-long four-lane bypass will be constructed.
-चार किलोमीटर एलिवेटेड होगा मार्ग, 691.70 करोड़ रुपये आएगी लागत
विज्ञापन

-चल रही निविदा प्रक्रिया, साल 2027 के शुरुआत में निर्माण चालू होने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कोटद्वार स्थित सिद्धबली धाम की राह आसान होने वाली है। दरअसल कोटद्वार के पास बिजनौर जिले के कौड़िया गांव से सिद्धबली धाम तक करीब छह किलोमीटर लंबा फोरलेन कोटद्वार बाईपास धरातल पर उतरने जा रहा है। फिलहाल निविदा प्रक्रिया चल रही है।

साल 2024 में कोटद्वार बाईपास के निर्माण को मंजूरी मिली थी। इसके बाद निर्माण संबंधी तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया गया। बाईपास निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश वन विभाग की भूमि भी प्रस्तावित मार्ग में आ रही है। इसके लिए वन विभाग से साल 2025 में अनुमति मिल सकी। हालांकि, निजी भूमि अधिग्रहण को लेकर मामला न्यायालय तक पहुंच गया था। इसके चलते परियोजना की प्रक्रिया में देरी हुई।
विज्ञापन

बता दें कि इस कोटद्वार बाईपास कुल लंबाई करीब छह किलोमीटर होगी। इसमें लगभग चार किलोमीटर मार्ग एलिवेटेड बनाया जाएगा, जबकि करीब दो किलोमीटर हिस्सा जमीन पर रहेगा। इस परियोजना पर 691.70 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बाईपास को मेरठ-कोटद्वार और कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे आपस में जुड़ जाएगा। बिजनौर, नजीबाबाद और आसपास के क्षेत्रों से कोटद्वार जाने वाले लोगों को भी इस मार्ग का लाभ मिलेगा। फोरलेन बाईपास के बनने से यातायात सुगम होने के साथ यात्रा का समय भी कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 2027 की शुरुआत में निर्माण की उम्मीद
बाईपास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। उम्मीद है कि वर्ष 2027 की शुरुआत में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बाईपास बनने से कोटद्वार शहर के भीतर से गुजरने वाले वाहनों का दबाव कम होगा। विशेषकर सिद्धबली धाम आने वाले श्रद्धालुओं को शहर के जाम में फंसने से राहत मिलेगी।


- नजीबाबाद से कोटद्वार तक हाईवे का भी हो रहा चौड़ीकरण
नजीबाबाद से कोटद्वार तक राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण भी चल रहा है। करीब 15.56 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को दो लेन से बेहतर बनाकर पक्के शोल्डर के साथ तैयार किया जा रहा है। वहीं, कौड़िया से सिद्धबली धाम तक प्रस्तावित फोरलेन बाईपास के बनने से कोटद्वार शहर में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।


वर्जन::
कोटद्वार बाईपास के निर्माण के लिए अधिग्रहण संबंधी प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। निविदा प्रक्रिया भी चल रही है। साल 2027 में निर्माण चालू कर दिया जाएगा। - साकेत शर्मा, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed