{"_id":"67801a55e4d8a107d6035d66","slug":"roses-were-given-to-those-who-did-not-follow-traffic-rules-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-140295-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों को दिए गुलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों को दिए गुलाब
Fri, 10 Jan 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बिना हेलमेट बाइक सवार को फूल देते ट्रैफिक पुलिस कर्मी स्रोत पुलिसकर्मी
बिजनौर। तमाम जागरूकता अभियान में अपील और सख्ती के बाद भी वाहन चालकों ने रवैया नहीं बदला तो पुलिस ने गांधीगिरी दिखाई। दरअसल पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को गुलाब वितरित किए।
बृहस्पतिवार को एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी के निर्देशन में यातायात उपनिरीक्षक रवि नैन ने जागरुकता अभियान चलाया। वाहन चालकों को फूल देकर यातायात के नियमों का पालन करने की गुजारिश की। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर ड्राइव करने के लिए कहा। उधर फूल लेने वाले चालक अपनी लापरवाही पर शर्म महसूस करते नजर आए। बता दें कि सड़क सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालकों और कार चालकों का जमकर चालान काटे गए थे। फिर भी कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद यातायात पुलिस ने मित्रवत व्यवहार किया गया। यातायात पुलिस ने बगैर हेलमेट पहने बाइक चालक और बिना सीट बेल्ट लगाकर चलने वाले चार पहिया वाहन चालकों को फूल देकर कहा कि आप वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं।