{"_id":"5867ea274f1c1b425ceed43f","slug":"rock-escaped-the-death-of-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांग में दबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांग में दबकर किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के चांदपुर में बास्टा क्षेत्र के गांव रसूलपुर नंगला में तालाब पर खेल रहे एक किशोर की मिट्टी की ढांग में दबकर मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव रसूलपुर नंगला में गांव के बाहर की ओर एक तालाब है। शनिवार को गांव निवासी आस मोहम्मद का 13 वर्षीय पुत्र साहिल अपने साथियों के साथ तालाब पर खेल रहा था। अचानक तालाब की मिट्टी की ढांग उस पर गिर गई। इससे साहिल उसमें दब गया। शोर मचाने पर गांववासियों ने ढांग से उसे निकाला, लेकिन उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सपा नेता शेरबाज पठान के भाई शाहनवाज पठान, चंद्र सिंह सैनी आदि ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।