फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways bus collides with hot coal tanker, 12 injured

Bijnor News: गर्म तारकोल के टैंकर से टकराई रोडवेज बस, 12 झुलसे

Fri, 03 Nov 2023 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with hot coal tanker, 12 injured
- स्योहारा-धामपुर मार्ग स्थित ग्राम चंचलपुर में हुआ हादसा
विज्ञापन


- स्टेट हाइवे सड़क निर्माण के लिए जा रहा था तारकोल
- टैंकर भरा गर्म तारकोल छलक कर बस के अंदर बिखरा

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। गर्म तारकोल से भरे टैंकर से धामपुर डिपो की रोडवेज बस की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से तारकोल छलक कर बस के अंदर तक बिखर गया। इससे चालक-परिचालक सहित नौ यात्री झुलस गए। सड़क निर्माण में लगे तीन मजदूर भी तारकोल गिरने से झुलसे हैं। सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। हालत गंभीर देखते हुए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
धामपुर-स्योहारा मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण चल रहा है। ग्राम झिल्ला में सड़क निर्माण सामग्री का डिपो बना हुआ है, जहां से सामग्री को मौके पर पहुंचाया जाता है। शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे टैंकर में गर्म तारकोल भरकर सड़क निर्माण के लिए ले जाया रहा था। टैंकर ट्रैक्टर के पीछे बंधा हुआ था। ग्राम चंचलपुर के पास स्योहारा की ओर से जा रही धामपुर डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से टैंकर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर से निकला गर्म तारकोल बस का शीशा गलाते हुए यात्रियों पर गिर गया।
विज्ञापन

इसमें बस चालक वसीम अहमद (25) पुत्र फारुख निवासी ग्राम अलादीनपुर स्योहारा, परिचालक कुलदीप, विनोद (48) पुत्र मुकन्दी सिंह निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर, विकास (19) पुत्र विनोद, मुकीम (35) पुत्र अमीर अहमद निवासी मुस्लिम चौधरियान, सतीश (55) पुत्र फूल सिंह निवासी बसंतगढ़, अनन्त जैन (25) पुत्र दीपक जैन निवासी जैन स्ट्रीट स्योहारा, मेघराज सिंह (40) पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम केशोपुर स्योहारा, संगीता 25 वर्ष पुत्री स्व. संजय कुमार निवासी अलीदादपुर नगीना झुलस गए। इसके अलावा सड़क निर्माण कर रहे मजदूर धीर सिंह, नजीर अहमद और जहांगीर आलम बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के शरीर पर गर्म तारकोल बुरी तरह से चिपक गया। घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को निजी और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे और रास्ते से तारकोल का टैंकर, रोडवेज बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया।



देवदूत बन कर आए ग्रामीणों ने संभाली स्थिति

काफी प्रयास के बाद भी नहीं मिला 108 व 112 का नंबर

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। गर्म तारकोल गिरने से रोडवेज बस में चीखपुकार मच गई। इसकी आवाज सुनकर ग्राम चंचलपुर के ग्राम प्रधान अंकज चौधरी आौर अन्य ग्रामीण तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। सभी झुलसे लोगों को रोडवेज बस से बाहर निकाला। श्
ग्राम प्रधान अंकज चौधरी ने डायल 112 और एम्बुलेंस 108 को कई बार कॉल की, मगर नंबर नहीं लगा। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को बाइक और पांच घायलों को थ्री व्हीलर में बैठा कर सीएचसी पहुंचाया। कुछ घायलों को उनके परिजन घटना के बाद निजी अस्पताल ले गए।



सीएचसी में नहीं मिला कोई चिकित्सक, फार्मासिस्ट ने दिया प्राथमिक उपचार

घटना के बाद एक के बाद एक झुलसे हुए लोग सीएचसी पहुंच रहे थे। मगर, सीएचसी पर कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट योगेश और हरीश ही घायलों को प्राथमिक उपचार दे रहे थे। अस्पताल में चिकित्सक मौजूद न होने पर घायलों के परिजनों में काफी आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed