फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Road over bridge to be built at Chandok railway crossing

Bijnor News: चंदोक रेलवे फाटक पर बनेगा रोड ओवर ब्रिज

Mon, 24 Nov 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 24 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Road over bridge to be built at Chandok railway crossing
नांगलसोती क्षेत्र का चंदोक रेलवे फाटक।
नजीबाबाद। नांगल के चंदोक रेलवे फाटक जल्द रोड ओवर ब्रिज बनेगा। रेलवे ने 2026-27 में योजना को शामिल किया है।
विज्ञापन


आदर्शनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने रेल मंत्रालय को शिकायत भेजी थी। शिकायत में चंदोक रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 495 बी पर अंडर पास बनाए जाने की मांग रेल मंत्रालय की थी। नजीबाबाद-लक्सर मार्ग स्थित चंदोक रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेलवे क्रॉसिंग संख्या 495 बी सहायक मंडल अभियंता रुड़की के अधीन आता हैं।
यह मार्ग अति व्यस्ततम मार्ग है। आए दिन यहां पर जाम लगता रहता है। गन्ने का सीजन शुरू हो चुका है और गन्ने के ट्रक भी बड़ी संख्या में मार्ग से गुजर रहे हैं। रेलवे क्रॉसिंग पर 24 घंटे में बड़ी संख्या में ट्रेन अप और डाउन गुजरती हैं। रेल लाइन पर सुरक्षित आवागमन के लिए यहां पर अंडरपास का निर्माण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


इसी परिपेक्ष में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में तैनात अपर मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद परितोष गौतम ने लिखित में बताया कि रेलवे बोर्ड की पावर में वर्ष 2026-27 के लिए लेवल क्राॅसिंग 495/बी पर आरओबी का कार्य प्रस्तावित है। स्वीकृति के पश्चात कार्य शीघ्र करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा का कहना है कि चंदोक रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनने से राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही फाटक के दोनों ओर लगने वाले से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed