{"_id":"652cc1f9ab978513a70d7cc4","slug":"road-construction-stopped-on-the-allegation-of-ignoring-standards-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-12636-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मानक की अनदेखी का आरोप लगाकर सड़क निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मानक की अनदेखी का आरोप लगाकर सड़क निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। पुरैनी से ग्राम पखनपुर तक किए जा रहे सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। प्रदर्शन करते हुए सड़क का निर्माण रुकवा दिया।
लोक निर्माण विभाग की ओर से पुरैनी से पखनपुर तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रविवार को सड़क का निर्माण रुकवा दिया। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता रोशन लाल ने ठेकेदार और जेई से वार्ता की। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार सिंह से भी की।
इस मौके पर आशीष चौहान, अक्षय चौहान, विकास कुमार, उदय, मोनू कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, जेई सुरेंद्र कुमार का कहना हैं कि ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण कार्य रुकवा दिया। टेंडर के अनुसार दो सेंटीमीटर मोटाई में प्रीमिक्स कारपेट मार्ग का निर्माण होना है, जबकि ग्रामीण दो इंच मोटी रोड बनवाने की मांग पर अड़े हैं।