फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD fielded two candidates, BJP will bet after SP's move

Bijnor News: रालोद ने दो प्रत्याशी उतारे, सपा की चाल के बाद दांव चलेगी भाजपा

Sun, 16 Apr 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
RLD fielded two candidates, BJP will bet after SP's move
नगर पंचायत सहसपुर से अध्यक्ष पद की रालोद प्रत्याशी शबाना जहीन।
बिजनौर। निकाय चुनाव में नामांकन के दो दिन शेष हैं, रालोद ने दो निकायों में अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी तक भाजपा व सपा अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। भाजपा बिजनौर मुख्यालय की नगर पालिका एवं धामपुर नगर पालिका की सीट पर विशेष जोर दे रही है। भाजपा बिजनौर की सीट को पाना चाहती है, वहीं धामपुर पर अपना कब्जा बरकरार रखने को हर दांव पेंच खेल रही है। यही कारण है कि दोनों दल प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले नगर पालिका के चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन नहीं था। निर्दलीय व सपा का दबदबा रहा था। इस बार भाजपाई ज्यादा से ज्यादा सीटें अपने पक्ष में करने को पूरी रणनीति व तैयारी के साथ चुनावी मैदान में कूदेगी। सपा भी भाजपा को जवाब देने के लिए प्रत्याशियों के नामों पर पूरा मंथन कर रही है। यहीं वजह है कि समाजवादी पार्टी 15 अप्रैल को अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर रही थी, लेकिन देर शाम तक नामों पर मंथन ही चलता रहा। वहीं सपा के इंतजार में भाजपा ने भी अपने पत्ते नहीं खोले।
विज्ञापन

दोनों पार्टियों के नामों की घोषणा का मतदाताओं को बेसब्री से इंतजार है। मतदाताओं में चर्चा है कि दोनों पार्टी किस पर दांव खेलेंगी। कई नामों को लेकर मतदाताओं में भी बहस चल रही है। सूत्रों की माने तो भाजपा सपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद ही अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। यह देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी अपने पुराने चेहरों पर दांव लगाएंगी या नए चेहरों पर दांव खेलेगी। यह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के उपरांत ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- दो सीट पर की घोषणा, दो पर होगी कल
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने कहा कि पार्टी की ओर से हल्दौर नगर पालिका से अमरसिंह पम्मी व नगर पंचायत सहसपुर से शबाना जहीन के नामों की घोषणा कर दी है। जबकि नगर पालिका अफजलगढ़ व नहटौर पालिका पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घाेषणा जल्द करेगी। चुनाव को लेकर पार्टी की पूरी तैयारी है। बूथ तक पार्टी को मजबूत किया गया।

नगर पंचायत सहसपुर से अध्यक्ष पद की रालोद प्रत्याशी शबाना जहीन।

नगर पंचायत सहसपुर से अध्यक्ष पद की रालोद प्रत्याशी शबाना जहीन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed