फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ritu Khandudi showed the way for the existence of religious structures

Bijnor News: धार्मिक संरचनाओं के अस्तित्व की राह दिखा गईं ऋतु खंडूडी

Thu, 01 Jun 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ritu Khandudi showed the way for the existence of religious structures
कालागढ़ के मंदिर में पूजा करती विधानसभा अध्यक्ष
-------- देहरादून के लिए खास -----------
विज्ञापन

- स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ मंदिरों में जाकर की पूजा-अर्चना
- धार्मिक संरचनाओं को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ रहा है वन विभाग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी


कालागढ़ (बिजनौर)। दो दिवसीय दौरे के दौरान कालागढ़ की जनता को विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूडी भूषण धार्मिक संरचनाओं के अस्तित्व की राह दिखा गईं। संरचनाओं के प्रति उनकी आस्था देखते ही लोग मंदिरों में उमड़ पड़े।

उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने कालागढ़ के दो दिनों के दौरे के दौरान जनता को धार्मिक संरचनाओं के अस्तित्व को बनाए रखने का मंत्र मिल गया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं कालागढ़ के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। जिससे महिलाओं में उनके लिए विशेष अनुराग पैदा हो गया। कालागढ़ की भाजपा मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी का कहना है कि धार्मिक आस्थाओं को अतिक्रमण के नाम पर हटाए जाने की तैयारी वन विभाग कर रहा है। विधानसभा अध्यक्ष का कालागढ़ आगमन सरकार के आगमन जैसा ही है। उन्होंने स्वयं इन स्थानों के बारे में जाना और जनता की आस्थाओं को समझा।
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास के लिए उनसे 19 सूत्री मांग पत्र भी लिया है। भाजपा नेता योगेश कुमार सैनी का कहना है कि उन्होंने कालागढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति कराने की मांग की गई है। झिरना रेंज तक वह स्वयं जनता के साथ गई हैं। यहां के नागरिकों के विकास के लिए पर्यटन की संभावनाएं पैदा हों और इसके विकास का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी का रहा है कालागढ़ से रिश्ता

पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी का कालागढ़ से विशेष रिश्ता रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान वह कालागढ़ आते रहे। जनता के बीच लोकप्रिय रहे। अब उनकी पुत्री ऋतु खंडूडी भूषण क्षेत्र से विधायक चुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष बनीं तो उन्हें कालागढ़ की जनता ने सिर आंखों पर बैठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed