फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Revenue Collection Amenous continued

राजस्व संग्रह अमीनों का धरना जारी

Thu, 18 Jan 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर Updated Thu, 18 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Revenue Collection Amenous continued
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर/चांदपुर । राजस्व संग्रह अमीन संघ उप्र ने 11 सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी तहसील परिसर में धरना जारी रखा। धरने में वक्ताओं ने सामयिक सेवाओं को जोड़कर और अन्य लाभ दिए जाने की मांग की।   वक्ताओं ने संवर्ग का ग्रेड वेतन दो हजार रुपये से बढ़ाकर 2800 रुपये करने, राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों के दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्रावधान समाप्त करने, यात्रा भत्ते के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता देने की मांग की। धरने में जिलाध्यक्ष कावेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, प्रकांत, सूरज मल, रामकरन सिंह, जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, कपिल त्यागी, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, चांदपुर में राजस्व संग्रह अमीनों का अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में चल रहा तीन दिवसीय धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। अमीन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक धरने पर बैठ रहे। राजस्व संग्रह अमीनों ने सामयिक सेवाओं को जोड़े जाने, ग्रेड वेतन में वृद्घि करने, पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने, पात्रो को द्वितीय प्रान्नति वेतन प्रदान करने, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता किए जाने, संवर्गीय सदस्यों के लिए प्रतिपूर्ति का प्रावधान समाप्त करने, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, वसूली के नाम पर सिर्फ अमीनों का ही शिकार न बनाते हुए समस्त सम्बंधितों की जिम्मेदारी तय करने, राजस्व संहिता 2006 के अनुसार प्रशिक्षण दिलाने, उपजिलाधिकारी स्तर पर मासिक, जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठकें संघ के पदाधिकारियों के साथ करने आदि की मांग की है। धरने पर अजय सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, महीपाल सिंह, मुनिराम सिंह, अवनीश कुमार, आनंदपाल सिंह, कैलाश चंद्र, अरविंद कुमार, मोहित कुमार, चंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, परवीन सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed