फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Revelation of the murder of a woman in Khari

Bijnor News: खारी में हुई महिला की हत्या का खुलासा

Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Revelation of the murder of a woman in Khari
- पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झालू। ग्राम खारी में महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। चोरी छुपे की गई का खुलासा होने पर महिला की हत्या की गई थी।
ग्राम खारी में 14 जुलाई को जरीना खातून (55) पत्नी मोहम्मद यूसुफ की हत्या कर दी गई थी। महिला के पुत्र मोहम्मद यूनुस ने अज्ञात के खिलाफ थाना हल्दौर में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। पोस्टमार्टम में गला घुटने से मौत होनी आई थी। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों जाहिद पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी मोहल्ला रईसान कस्बा हल्दौर व कमरूनिशा पत्नी हनीफ निवासी मोहल्ला सराय कस्बा हल्दौर को पकड़कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

कमरूनिशा पुलिस को बताया कि उसके पति हनीफ को छह वर्ष पूर्व फालिस हो गया था। उसे बच्चों के पालन व पोषण के लिए खैर व जकात मिलती थी। इसी दौरान कमरूनिशा की मुलाकात जाहिद से हो गई। दोनों ने चोरी छुपे निकाह कर लिया। कुछ समय बाद कमरूनिशा के पति हनीफ को इनके निकाह की जानकारी हो गई। जरीना खातून को भी इनके निकाह जानकारी हो गई थी। जरीना ने इनके निकाह के बारे में सभी रिश्तेदारों को बता दिया था। जिसके बाद से कमरूनिशा को खैरात व जकात मिली बंद हो गई। जिससे खिन्न होकर कमरूनिशा ने जाहिद के साथ जरीना खातून को मारने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जुलाई को जरीना खातून को घर पर अकेली पाकर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर मेन गेट का ताला लगाकर ताली व फोन लेकर वहां से चले गए। दिल्ली जाते समय मोबाइल को बैराज में फेंक दिया था। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed