फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rescue more than 150 animals in Kalagarh

कालागढ़ में 150 से अधिक जीवों का किया रेस्क्यू

Thu, 18 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rescue more than 150 animals in Kalagarh
कालागढ़ में कोबरा सर्प का रेस्क्यू करते कर्मी। - फोटो : DHAMPUR
कालागढ़ में 150 से अधिक जीवों का किया रेस्क्यू
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में एक वर्ष में 150 से अधिक जीवों का रेस्क्यू किया गया। वन्यजीवों के प्रति आम जनता में जागरूकता फैलाई गई। कालागढ़ में त्वरित अनुक्रिया दल को काम करते एक वर्ष पूरा हो गया है। इस दौरान जीव व मानव संघर्ष को कम करने का काम किया।
कालागढ़ के कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन्यजीवों के बचाव के लिए बने त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी कुमार दीपक ने बताया कि एक वर्ष में कालागढ़ में 250 से अधिक लोगों ने वन विभाग को वन्यजीवों विशेषकर सांपों के घरों या आसपास पाए जाने पर उसकी सूचना वन विभाग को दी गई। कालागढ़ में कोबरा, नाग, किंग कोबरा, नाजा नाजा, नागिन, धामन, अजगर जैसे जहरीले सांप सामने आए। इसके अलावा उल्लू, बिज्जू, हिरन आदि को भी कठिन समय में उनके जीवन को बचाने का प्रयास किया गया। वन विभाग के अधिकारी त्वरित अनुक्रिया दल के माध्यम से मानव वन्यजीवों के संघर्ष को भी कम कर रहे हैं। कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि वन विभाग वन्यजीवों से बचाव व जनता की सेवा के लिए तत्पर है।
विज्ञापन

आम जनता की हर कॉल पर उपलब्ध रहे
त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी कुमार दीपक का कहना है कि पूरे क्षेत्रवासियों ने मूक जीवों को बचाने में सहयोग किया। नतीजतन घरों में सांप या अन्य वन्यजीवों के फंसे होने पर तुरंत फोन कर सूचना दी। एक वर्ष में इनमें सबसे दुर्लभ फोरेस्टन कैट स्नेक सांप व स्टोर्क पक्षी का रेस्क्यू रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed