फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Relief in the villages on the banks of the Ganges, crops still submerged

Bijnor News: चांदपुर - गांवों में राहत, फसलें अब भी जलमग्न

Mon, 24 Jul 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 24 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Relief in the villages on the banks of the Ganges, crops still submerged
- करीब 20 गांवों के हजारों किसानों की फसलें नष्ट होने के कगार पर
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुर। बाढ़ प्रभावित गांवों की मुख्य सड़कों और आबादी से गंगा के उफान से आया पानी चला गया है। बाढ़ राहत केंद्र भी सूने पड़े हैं। एनडीआरएफ की टीम भी क्षेत्र से जा चुकी है। अब यहां सब कुछ सामान्य नजर आता है। मगर अब भी करीब 20 गांवों के हजारों किसानों की फसलों में पानी भरा है।

जलीलपुर क्षेत्र के गंगा के निकटवर्ती गांवों में 12 जुलाई को पानी आना शुरू हुआ था। खेत-खलिहान, सड़कों से होते हुए गंगा की धारा आबादी तक पहुंच गई थी। सड़कों पर आवागमन बंद था। लेकिन अब बाढ़ प्रभावित गांवों की मुख्य सड़कें लगभग सूख चुकी हैं, कहीं-कहीं मामूली पानी चल रहा है। आबादी से पानी जा चुका है। खेतों पर जाने वाली सड़कों पर अब भी पानी चल रहा है। गांव फैजीपुर, सलेमपुर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, खानपुर खादर, धींवरपुरा, नारनौर, जमालुदीनपुर, दत्तियाना, सुजातपुर खादर, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, कुमहरिया, हुसैनपुर खासा, मीरापुर खादर आदि गांवों के सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा गन्ना, चारा, धान आदि की फसलों में पानी भरा है। खेतों और खेत रास्तों पर पानी होने के चलते पशुओं के चारे की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आशंका है कि यदि इसी तरह पानी भरा रहा तो फसलें नष्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed