फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Regional Higher Education Officer Lucknow summoned

Bijnor News: क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ तलब

Wed, 08 Jan 2025 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Regional Higher Education Officer Lucknow summoned

विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की बुधवार को महात्मा विदुर सभागार में समीक्षा बैठक हुई। समिति के सभापति धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज ने आरएचओ (क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी) के उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्हें लखनऊ तलब किया है।
समिति के सभापति धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज ने जिला बिजनौर, अमरोहा के निर्धारित दस बिंदुओं पर समीक्षा की। उन्होंने शेरकोट क्षेत्र के राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य की ओर से की गई महिला अध्यापिकाओं की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि वह अपनी कार्य प्रणाली में अपेक्षित सुधार लाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचित सदस्यों की निधि से जो भी विकास कार्य कराए जाएं। कार्य के विवरण के साथ संबंधित सदस्य का नाम अनिवार्य रूप से सूचना पट पर लिखवाया जाए।
समिति सभापति धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज ने समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि साइबर क्राइम पर नियंत्रण करने के लिए विशेष प्रयास करें। जिला वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में हुए साइबर क्राइम, लूट, डकैती, हत्या एवं रेप से संबंधित वादों का पूर्ण विवरण उपलब्घ कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम सब्दलपुर मिलक में वीनस शर्मा के घर पहुंच कर भेंट की तथा स्थानीय ग्रामीणों से ग्राम में हुए विकास कार्याें की जानकारी प्राप्त की गई। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने समिति के सभापति एवं सदस्यगणों को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का गंभीरता के साथ अनुपालन किया जाएगा।

समिति सदस्य विच्छेदलाल राम, किरनपाल कश्यप, रामेन्द्र भाई पटेल, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी अमरोहा निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed