फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Regional Higher Education Officer Lucknow summoned

Bijnor News: मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

Wed, 08 Jan 2025 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Regional Higher Education Officer Lucknow summoned
बढ़ापुर। पुलिस ने ग्राम ढ़ेला मार्ग पर गोकशी की फिराक में खड़े एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जबकि उसका एक साथी मौके से भाग निकला। पकड़े गए बदमाश को बाएं पैर में गोली लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एएसपी देहात राम अर्ज के अनुसार मंगलवार रात बढ़ापुर पुलिस रसूलपुर मुजफ्फरनगर में वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि पुलिस को क्षेत्र के ग्राम ढ़ेला के समीप मार्ग पर दो लोगों के गोकशी के प्रयास में खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस को अपनी ओर आता देख बदमाश भागने लगे। इन लोगों पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मोनिस निवासी ग्राम दौलपुरी थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद के बाएं पैर में गोली लगी। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा लेकर मौके से भाग निकला। फरार बदमाश शाहबुद्दीन निवासी चांदखेड़ी, जनपद मुरादाबाद बताया गया है। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। दोनों बदमाश बढ़ापुर थाने में दर्ज गोकशी के केस में वांछित बताए जाते है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed