फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Record broken - sugar mills crushed 1108 crore quintals of sugarcane

Bijnor News: तोड़ा रिकार्ड - चीनी मिलों की 1108 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई

Mon, 08 May 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 08 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Record broken - sugar mills crushed 1108 crore quintals of sugarcane
- गत पेराई सत्र में इस समय तक हुई थी 895 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई - पिछले साल के सापेक्ष इस बार ज्यादा की 213 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अ। इस बार जनपद की चीनी मिलें गन्ना पेराई में पिछले सत्र का रिकाॅर्ड तोड़ रही हैं। अब तक जनपद की मिलें 1108 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं। जबकि गत पेराई सत्र में चीनी मिलें 895 करोड़ क्विंटल गन्ने की ही पेराई कर पाई थीं। जनपद की चीनी मिलों ने पिछले साल के सापेक्ष इस बार 213 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई ज्यादा कर ली है। अभी जनपद में सात मिलें चल रही हैं, जो नया रिकाॅर्ड बनाने को तैयार हैं।
जनपद में ढाई लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना बुवाई होती है। समय पर बारिश नहीं होने से गन्ना पेड़ी का उत्पादन पर असर आया था, लेकिन गन्ना पौधे पर इस का असर कम रहा है। वर्तमान में पौधे गन्ने की कटाई चल रही है। यही वजह है कि जनपद की चीनी मिलें पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। गत पेराई सत्र में जनपद की नौ चीनी मिलों ने 1150 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। जनपद में खड़े गन्ना क्षेत्रफल को देखते हुए अभी पंद्रह दिनों से ज्यादा ही चीनी मिलें चलने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह दो दिन मौसम खराब होने से गन्ना पेराई सत्र और लंबा खींच गया। वर्तमान में बिजनौर चीनी मिल और बिलाई चीनी मिल को छोड़ दें, तो जिले की बाकी सात चीनी मिलों का पहिया घूम रहा है। गन्ना विभाग के रिकाॅर्ड अनुसार पांच मई तक जनपद की चीनी मिलें 1108 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं। इसी तिथि और माह में पिछले सत्र में इन चीनी मिलों ने 895 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। जबकि पूरे सीजन में 1150 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कोट
दो चीनी मिलों का संचालन बंद हो गया और शेष चीनी मिलों का संचालन चल रहा है। इस बार चीनी मिलें पिछले साल के सापेक्ष ज्यादा गन्ने की पेराई करेंगी - पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed