{"_id":"601849f38ebc3e5685795d40","slug":"rally-out-awareness-about-cleanliness-nazibabad-news-mrt5232979150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहू जैन कालेज में एनएसएस छात्र इकाई ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन पर्यावरण चेतना के रूप में किया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने गांव पदारथपुर में स्वच्छता अभियान चलाकर रैली निकाल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
साहू जैन कालेज में आयोजित द्वितीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ लक्ष्यगीत से किया गया। प्राचार्या डॉ. विधु ने छात्रों को पर्यावरण के निरंतर दूषित होने के कारण एवं उनके समाधान के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में एनएसएस स्वयंसेवी अनुकूल, वत्स, मोनू, सूफियान, शमीम, लक्की ने मंदिर परिसर और गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर में डॉ. एके मित्तल, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. कुसुम कुशवाहा, डॉ. शुभा माहेश्वरी, डॉ. गौतम बनर्जी, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. जैगम हुसैन, डॉ. हरविंदर सिंह, डॉ. अरुण देव जायसवाल आदि मौजूद रहे।